Chhattisgarh

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर | 7 फरवरी 2026 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय एवं  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा विधायकगण  मोतीलाल साहू और  राजेश मूणत उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मुख्य सचिव  विकास शील, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह)  मनोज पिंगुआ एवं रायपुर पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला भी स्वागत अवसर पर मौजूद थे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, श्री शाह के इस दौरे के दौरान राज्य में सुरक्षा, विकास और सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठकें एवं कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Related Articles

Back to top button