क्राइमजाँजगीर -चाँपा

क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

AkbNews जांजगीर चाम्पा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 05 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी व्यक्ति क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


गिरफ्तार आरोपी
बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार (30 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार (26 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास (19 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन (26 वर्ष), निवासी भाठापारा, जांजगीर
सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर (25 वर्ष), निवासी भाठापारा, जांजगीर

कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली), प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button