Chhattisgarh

रायपुर :पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

पेट्रोल-गैस व उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील

कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई, कंट्रोल रूम नंबर जारी

रायपुर, 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को देखते हुए राजधानी रायपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभागायुक्तों, आईजी, कलेक्टरों और एसपी को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सामग्री का उपयोग करें।

सख्त निगरानी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था
राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन 1800-233-3663 पर कॉल कर गैस आपूर्ति या कालाबाजारी से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही सभी जिलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रदेश में स्थिति सामान्य
तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग भी नियमित रूप से जारी है।

उर्वरक की भी पर्याप्त उपलब्धता
बैठक में बताया गया कि किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी किसानों को जरूरत के अनुसार समान रूप से खाद उपलब्ध कराया जाए और स्टॉक की नियमित समीक्षा की जाए।

छापेमारी में 3841 सिलेंडर जब्त
प्रदेशभर में 335 स्थानों पर जांच के दौरान 3841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

संवेदनशील संस्थानों में निर्बाध आपूर्ति
अस्पताल, छात्रावास, शैक्षणिक संस्थान, रेलवे और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में गैस व ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button