Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा
कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब स्वतंत्रता दिवस पर जांजगीर में करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे परेड की सलामी

शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा मुख्य समारोह; सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे। वे कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
स्वन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह की समय-सारणी इस प्रकार रहेगी:
- प्रातः 08:59 बजे: मुख्य अतिथि का आगमन
- प्रातः 09:00 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण
- प्रातः 09:01 बजे: राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं परेड की सलामी
- प्रातः 09:10 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन
- प्रातः 09:25 बजे: स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
- प्रातः 09:55 बजे: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण
- प्रातः 10:15 बजे: कार्यक्रम का विधिवत समापन
जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।




