जाँजगीर -चाँपा

कर्रा नाला जलाशय की मरम्मत मिशन मोड पर जारी, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

कोटमीसोनार में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग, प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार स्थित कर्रा नाला जलाशय में चल रहे मरम्मत एवं राहत कार्यों का शनिवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने पुनः मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की तकनीकी टीमों को क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीमें लगातार स्थल पर मौजूद रहकर आवश्यक कार्य सुनिश्चित करें।

बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर

मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विद्युत विभाग को आवश्यक स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा मेडिकल टीमों की सतत तैनाती बनाए रखने को कहा गया।

राहत शिविर का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोटमीसोनार राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां ठहरे लोगों से चर्चा की। उन्होंने भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

10026184786452324266451501010
10026184795761276904482718327

Related Articles

Back to top button