जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें जनता पर बोझ, डबल इंजन सरकार जनविरोधी फैसले ले रही : मनोज (कालू) अग्रवाल

कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने ईंधन मूल्य वृद्धि को आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए टैक्स और वैट कम करने की मांग उठाई।

जांजगीर-चांपा। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज कालू अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का रवैया पूरी तरह जनविरोधी नजर आ रहा है और ईंधन मूल्य वृद्धि से आम जनता की कमर टूट रही है।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से सिर्फ वाहन चलाने का खर्च नहीं बढ़ता, बल्कि खाद्य सामग्री, सब्जियां, दवाइयां और परिवहन सेवाएं भी महंगी हो जाती हैं।

“महंगाई से बिगड़ रहा घरों का बजट”

कांग्रेस नेता ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। ऐसे समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि करना जनता के हितों के खिलाफ फैसला है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त कर और वैट में तत्काल कमी करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

“गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित”

मनोज अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते जनहित में ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में महंगाई और अधिक बढ़ेगी। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की परेशानियों को समझते हुए राहत पैकेज और मूल्य नियंत्रण जैसे कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button