जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ज्ञानोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यातायात निरीक्षक लखन लाल पटेल ने विद्यार्थियों को हेलमेट, मोबाइल फोन और यातायात नियमों के पालन के प्रति किया जागरूक

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात विभाग, जिला जांजगीर-चांपा के निरीक्षक लखन लाल पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ आरक्षक प्रमोद एवं दिवाकर भी मौजूद रहे।

हेलमेट और यातायात नियमों की दी जानकारी

यातायात निरीक्षक लखन लाल पटेल ने विद्यार्थियों को हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों और सिग्नल का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही।

विद्यार्थियों ने यातायात नियमों को समझा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी सुनी और यातायात नियमों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्था के संचालक डॉ. सुरेश यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ. यादव ने यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से यातायात विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button