जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

नशा मुक्त भारत अभियान: पोस्टर प्रतियोगिता में सुरभि साहू प्रथम, जिले में प्रतिनिधित्व का मिला अवसर

सरगबुदिया में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

🔴 Aaj Ki Baat News | चांपा

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगबुदिया में ब्लॉक स्तरीय पोस्टर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक एस.के. कालेलकर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. सुरभि साहू ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी उत्कृष्ट कलाकृति ने नशे के दुष्प्रभावों और जागरूक समाज की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उमरेली, सुखरीकला, कोठारी, तुमान, सेन्दरीपाली, सरगबुदिया, नवापारा, सण्डैल तथा फरसवानी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

इन प्रतिभागियों ने हासिल किए शीर्ष स्थान

पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. सुरभि साहू (सुखरीकला), द्वितीय स्थान कु. मनीषा कश्यप (सण्डैल) तथा तृतीय स्थान कु. परमेश्वरी केंवट (तुमान) ने प्राप्त किया। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।

प्रतिभागियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने सफल प्रतिभागियों को कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ हिमधर, श्रीमती गीता देवी हिमधर, जीवन लाल बंजारे, सनत कालेलकर (पीटीआई सुखरीकला), निर्मल खाखा सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा।

जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button