जाँजगीर -चाँपा

शिवरीनारायण: रैंप योजना के तहत 30 मार्च से तीन दिवसीय इको टूरिज्म प्रशिक्षण का आयोजन

शिवरीनारायण। भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी (CSIDC) रायपुर के तत्वावधान में एनआईएमएसएमई (ni-msme) हैदराबाद द्वारा सेक्टर स्पेसिफिक ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को शिवरीनारायण के सीएमओ कार्यालय में आयोजित होगा।
प्रशिक्षण का समय और स्थान:
यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक सीएमओ ऑफिस, शिवरीनारायण में आयोजित किया जाएगा।
कौन ले सकता है भाग?
छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग नीति 2024-30 के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन से जुड़े स्थानीय उद्यमी, महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, टूर गाइड एवं युवा नाविक भाग ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है और प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इन विषयों पर मिलेगी जानकारी:
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा इको टूरिज्म, होमस्टे, फार्म स्टे, नाइट कैंपिंग, ट्रैकिंग, अनुभवात्मक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, कला एवं संगीत पर्यटन तथा पाक कला पर्यटन जैसे विषयों पर विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज:
इच्छुक प्रतिभागियों को 30 मार्च को सुबह 10:00 से 10:30 बजे के बीच अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड अनिवार्य है। साथ ही उद्यम पंजीयन के लिए पैन कार्ड एवं बैंक खाता विवरण की आवश्यकता होगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो सकें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 75661-95551 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button