Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाशिक्षा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से मिला सूर्यांश समिति का प्रतिनिधिमंडल, शिक्षा महामहोत्सव 2026 का दिया निमंत्रण

24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होगा भव्य शैक्षणिक महोत्सव, तैयारियों पर हुई विस्तार से चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का आग्रह, जल्द भेंट कराने का मिला आश्वासन

जांजगीर-चांपा। दीप पर्व दीपावली के अवसर पर सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने 11 नवंबर 2026 को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 24, 25 और 26 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2026’ में शामिल होने के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री को मुख्य आतिथ्य का निमंत्रण देने पर बनी सहमति

मुलाकात के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने समिति के संरक्षकों और पदाधिकारियों से महामहोत्सव की रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनसे आग्रह किया कि वे महामहोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित करने हेतु प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें। नारायण चंदेल ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जनप्रतिनिधि व समिति के संरक्षक रहे शामिल

सौजन्य भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल के साथ सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, देवा गढ़ेवाल, संजय फर्वे, प्रतीक राज, रूपेश सूर्यवंशी, बजरंग गोयल, कन्हैया सूर्यवंशी, प्रदीप हंसराज एवं रमेश सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button