Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

वोट चोरी व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनचौपाल कल, विधायक ब्यास कश्यप होंगे शामिल

शनिवार शाम 4 बजे जांजगीर के शारदा चौक में जुटेंगे कांग्रेसी; जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी रहेंगे मौजूद, जनविरोधी नीतियों व आम समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा, लगातार बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर द्वारा कल शनिवार, 14 नवंबर को शाम 4 बजे स्थानीय शारदा चौक में ‘जनचौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल होंगे।

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और वोट चोरी पर होगी चर्चा

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस जनचौपाल के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी, महंगाई दर में लगातार हो रही वृद्धि तथा आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाले स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, चिंताओं और सुझावों को सुनेंगे तथा लोकतांत्रिक तरीके से जनहित की आवाज बुलंद करेंगे।

समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर एवं महामंत्री-प्रवक्ता अनिल कुमार राठौर ने जिला कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों, महिला कांग्रेस, नगर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, सेक्टर, जोन व बूथ प्रभारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं से अपने साथियों के साथ निर्धारित समय पर शारदा चौक पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button