Chhattisgarhक्राइमजाँजगीर -चाँपा

कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5 हजार का जुर्माना भी लगा

  • प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला
  • तत्कालीन थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी की पुख्ता विवेचना से आरोपी दोषसिद्ध

जांजगीर-चांपा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमरीद में कैसियो बाजा छूने जैसे मामूली विवाद पर लकड़ी के फट्टे से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास के साथ ही 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

22 मई 2025 को हुई थी वारदात

प्रकरण के अनुसार, 22 मई 2025 को ग्राम कमरीद निवासी आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी का बच्चों के कैसियो बाजा छूने की बात को लेकर मनहरण घिरही से विवाद हो गया था। इसी आवेश में आकर आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी ने मृतक मनहरण घिरही के सिर पर लकड़ी के फट्टे से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान मनहरण की मृत्यु हो गई थी।

तत्कालीन थाना प्रभारी की पुख्ता विवेचना से मिली सख्त सजा

घटना के बाद सारागांव थाने में अपराध दर्ज कर तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित और बारीकी से विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से पुख्ता साक्ष्य संकलित किए और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना में जुटाए गए ठोस साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को हत्या का दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया।

पूर्व के गंभीर मामलों में भी दिला चुके हैं कड़ी सजा

निरीक्षक सावन कुमार सारथी की उत्कृष्ट विवेचना का लाभ जिले के अन्य गंभीर मामलों में भी देखने को मिला है। इससे पूर्व भी सारागांव थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास, प्रतिबंधित नशीली कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले में 3 आरोपियों को 14-14 साल का कठोर कारावास तथा रात्रि में रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को 14-14 साल की कठोर सजा न्यायालय से मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button