Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” : जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि: इंजी रवि पाण्डेय

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने 50 सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे जांजगीर-चांपा के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में 50 सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण MBBS शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे। इससे जांजगीर-चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक लाभ मिलेगा।

केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति क्षेत्र के लंबे समय से चले आ रहे सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा इस दिशा में सतत प्रयास करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिले के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि यह केवल एक संस्थान की स्वीकृति नहीं, बल्कि जांजगीर-चांपा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। आने वाले समय में इससे जिले के युवाओं, मरीजों और पूरे अंचल को व्यापक लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जांजगीर नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने जिले की समस्त जनता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button