जाँजगीर -चाँपा

वार्ड 4 नैला को मिली बड़ी सौगात: मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए मंजूर

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 04 (नैला क्षेत्र) के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। वार्ड में व्यवस्थित मुक्तिधाम के निर्माण के लिए प्रशासन ने 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। इस मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
वार्ड क्रमांक 4 के निवासियों को लंबे समय से अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासी लगातार एक सुव्यवस्थित मुक्तिधाम की मांग कर रहे थे। पार्षद अरमान खान ने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष लगातार प्रस्ताव रखे और संपर्क बनाए रखा। उनके निरंतर प्रयासों और फॉलोअप के चलते शासन ने इस परियोजना के लिए 30 लाख रुपए के फंड को हरी झंडी दे दी है। मंजूर हुई राशि से वार्ड में एक व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा। इसमें शेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुगम और सम्मानजनक ढंग से संपन्न हो सकेगी।

10021800731241323800090649702

Related Articles

Back to top button