जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

जांजगीर में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन

सात दिन के भीतर बिजली कटौती बंद नहीं होने पर कांग्रेस ने बिजली विभाग के घेराव और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

जांजगीर चाम्पा। शहर में पिछले कई महीनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लगातार बिजली गुल रहने से आम जनता परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस जांजगीर ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

बिजली कटौती से जनता परेशान

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर में बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली बंद की जा रही है। इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग भी परेशान हो रहे हैं। आरोप लगाया गया कि शिकायतों के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

7 दिन का अल्टीमेटम

शहर ब्लॉक कांग्रेस ने बिजली विभाग को सात दिनों के भीतर अघोषित बिजली कटौती बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस आम जनता, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

घेराव की दी चेतावनी

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि सात दिन के भीतर सुधार नहीं होने पर बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा और जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास राठौर, जिला महामंत्री भगवान दास, अजीत सिंह राणा, अनिल राठौर, अमन अग्रवाल, रामशरण कहरा, छतराम कहरा, संतोष भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button