Budget 2026Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

केंद्रीय बजट 2026 जनता के साथ धोखा, सिर्फ पूंजीपतियों का बजट: राजेश अग्रवाल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले—महंगाई, बेरोजगारी और किसानों पर चुप्पी, कॉरपोरेट हितों को खुली छूट

जांजगीर-चांपा। लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को आम जनता के साथ सीधा धोखा बताते हुए कहा कि यह गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को कुचलने वाला बजट है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को और अमीर बनाने का रोडमैप है।


राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार हर साल “विकसित भारत” का नारा देती है, लेकिन इस बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली पर एक शब्द तक नहीं बोला गया। उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसान आज कर्ज और बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें इस बजट में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आंकड़ों की जादूगरी और झूठे सपनों का पुलिंदा है। आम आदमी को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को और महंगा कर दिया गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूटेगी।


राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह बजट सरकार की कॉरपोरेटपरस्त और जनविरोधी सोच को उजागर करता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,
“क्या यही है विकसित भारत, जहां अमीरों की तिजोरियां भर रही हैं और आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहा है? क्या यही न्याय है?”

Related Articles

Back to top button