किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में सिवनी में महिला सम्मेलन,महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चाम्पा क्षेत्र के सिवनी गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके सशक्तिकरण, सम्मान और समाज में बढ़ती भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में डीएसपी सतरूपा तारम, समाजसेविका गीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव तथा नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बहेराडीह की पशु सखी पुष्पा यादव, लक्ष्मीन महंत, उषा यादव, शर्मीला गोस्वामी, पुष्पा महंत, गौरी नामदेव, बद्रीका यादव, धन कुंवर बरेठ, रुखमणि पाण्डेय, अंजनी यादव, दुर्गा बरेठ, निर्मला बरेठ, यामिनी यादव, सीमा महंत, शिवकुमारी, सुलोचनी महंत, प्रियंका धीवर, कविता बरेठ, रश्मिन बरेठ, सरिता बरेठ, सजनी बरेठ, रानू जायसवाल, कुसुम विश्वकर्मा, बसंती नामदेव, सहोद्री बरेठ, भगवती बरेठ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आरबीके सुनीता दुबे ने किया।





