bjpजाँजगीर -चाँपा

“काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ता के लिए काम ही हमारी कार्यशैली का आधार” – पंकज अग्रवाल

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष  पंकज अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वे नगर मंडल बलौदा और अकलतरा ग्रामीण मंडल में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।


कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंकज अग्रवाल ने भाजपा की कार्य पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ता के लिए काम” ही भाजपा की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन में ‘व्यक्ति’ से ऊपर ‘विचार’ और ‘संगठन’ होता है। हर कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है और उनका सम्मान व विकास पार्टी की प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। हर कार्यकर्ता को समान अवसर और जिम्मेदारी देना संगठन का प्रमुख कर्तव्य है। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और सहभागिता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी संगठन और राष्ट्र का निर्माण मजबूती से हो सकेगा।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में बलौदा और अकलतरा मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्हें संगठन की रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया गया।

10021337694128993643213611662

Related Articles

Back to top button