Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

आगामी पर्वों की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन: कलेक्टर व एसपी ने चांपा में लिया जायजा, दशहरा स्थलों का किया निरीक्षण

भालेराव मैदान और MMR कॉलेज परिसर में व्यवस्थाओं का आकलन; गणेश पंडाल और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक व नागरिक सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा। 01 सितंबर 2026। आगामी गणेश उत्सव, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने नगर पालिका चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आगामी दशहरा आयोजन के संभावित स्थल के रूप में भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का मौके पर जाकर अवलोकन किया, ताकि उपलब्ध सुविधाओं व आयोजन की जरूरतों का सही आकलन कर सबसे उपयुक्त स्थल का चयन किया जा सके।

दशहरा स्थलों पर क्षमता, भीड़ प्रबंधन व पार्किंग का अवलोकन

img com 2026090117373551015323465310382105712

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दोनों संभावित मैदानों में लोगों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, पार्किंग एवं जरूरी नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को परखा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आयोजन स्थल की क्षमता के अनुसार प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, क्राउड मैनेजमेंट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पर्वों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखने, आयोजन स्थलों के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित रखने तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

रामबांधा तालाब स्थित गणेश पंडाल का भी किया मुआयना

दौरे के दौरान कलेक्टर व एसपी ने रामबांधा तालाब के पास स्थापित गणेश उत्सव पंडाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल के आसपास सुरक्षा और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश आयोजकों व संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने और आम नागरिकों के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

आपसी समन्वय से समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी नवरात्रि एवं अन्य पर्वों के दौरान जुटने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क, एसडीएम चांपा पवन कोसमा, स्थानीय पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

img com 2026090117373540607166338047451587833

Related Articles

Back to top button