क्राइमजाँजगीर -चाँपा

DJ सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार: 24 घंटे में मुलमुला पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.40 लाख का सामान व पिकअप जब्त

कुटीघाट के पास पिकअप में चोरी का सामान लोड कर ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी; घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा।

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैधारकोसा में कमरे का ताला तोड़कर डीजे उपकरण चोरी करने के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.40 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया पूरा डीजे सामान और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त कर लिया है।

ताला तोड़कर उड़ा ले गए थे साउंड सिस्टम

प्रार्थी सुदर्शन यादव (निवासी पैधारकोसा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 3 नग एम्प्लीफायर, 4 साउंड बॉक्स, 1 डीजे मिक्सर और 1 गैस सिलेंडर पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

ग्राहक की तलाश में थे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़े गए विवेचना के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का डीजे सामान पिकअप वाहन (CG 10 BG 9773) में लोड कर कुटीघाट के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं और बिलासपुर की ओर निकलने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल नाकेबंदी की और मुलमुला-बिलासपुर मार्ग पर वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार 6 युवकों से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

  • अमर टण्डन (24 वर्ष), निवासी मुलमुला
  • विनय सांडिल्य (21 वर्ष), निवासी मुलमुला
  • संदीप तिवारी (23 वर्ष), निवासी नरियरा
  • इन्दल उर्फ इन्द्र गुलेरी (25 वर्ष), निवासी रिस्दा, मस्तूरी (बिलासपुर)
  • नीरज पाटले (22 वर्ष), निवासी दलदली, मस्तूरी (बिलासपुर)
  • मनीष सिंह बलदेव (22 वर्ष), निवासी भदौरा, मस्तूरी (बिलासपुर)

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवनंदन सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गोपी सिंह, सउनि नजीर हुसैन, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, रूद्र कश्यप, अनिल अजगल्ले, आरक्षक सनोहर जगत, भूपेन्द्र कंवर एवं राजेश कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button