Chhattisgarhक्राइमबिलासपुर

बिलासपुर उपद्रव मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: 20 आरोपी गिरफ्तार, निकाला पैदल जुलूस

दोनों पक्षों से कट्टा व एयर पिस्टल बरामद; मुख्य आरोपी की तलाश जारी, उपद्रव में टीआई समेत 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

बिलासपुर। 02 सितंबर 2026। न्यायधानी बिलासपुर के खपरगंज इलाके में 28 अगस्त को दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष, मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उपद्रवियों का इलाके में पैदल जुलूस निकाला, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था का कड़ा संदेश जाए।

दोनों पक्षों के 20 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक पक्ष के 17 और दूसरे पक्ष के 3 आरोपियों को दबोचा गया है। वहीं, दूसरे पक्ष का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, एयर पिस्टल सहित अन्य घातक हथियार भी बरामद किए हैं।

सोशल मीडिया टिप्पणी और पुरानी रंजिश से भड़का था विवाद

मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर की गई एक कथित टिप्पणी और दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। 28 अगस्त को खपरगंज इलाके में दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों से मारपीट और भीषण पथराव में बदल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी (टीआई) रवि तिवारी सहित 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वीडियो फुटेज से अन्य उपद्रवियों की पहचान जारी

पुलिस अब घटना के समय बने वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • पहला पक्ष (17 आरोपी):
    1. सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन (निवासी खपरगंज)
    2. मौला बक्स उर्फ जूब्बू (निवासी खपरगंज)
    3. शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू (निवासी तैबा चौक, तालापारा)
    4. मोहम्मद जाहिद खान (निवासी खपरगंज)
    5. सफीक अहमद उर्फ राजा खान (निवासी खपरगंज)
    6. शकीर उर्फ सोनू (निवासी जूनी लाइन)
    7. मोहम्मद लाईक (निवासी खपरगंज)
    8. रेहान अली उर्फ ईरानी (निवासी जबड़ापारा, सरकंडा)
    9. मो. जुनैद (निवासी खपरगंज मेन चौक)
    10. शेर खान उर्फ नईम खान (निवासी खपरगंज)
    11. मो. अजहर कुरैशी (निवासी खपरगंज)
    12. विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू (निवासी सिद्धिविनायक कॉलोनी, तिफरा)
    13. अब्दुल रज्जाक (निवासी खपरगंज)
    14. अरबाज खान (निवासी खपरगंज)
    15. नुमान अली (निवासी यदुनंदन नगर)
    16. शेख सुलतान (निवासी खपरगंज)
    17. मोहम्मद मुस्तकीन (निवासी भारतीय नगर)
  • दूसरा पक्ष (3 आरोपी):
    1. राजू यादव (निवासी कुंदरापारा)
    2. राकेश यादव उर्फ रिंकु (निवासी कुंदरापारा)
    3. छत्रपाल साहू (निवासी डबरीपारा, सरकंडा)

Related Articles

Back to top button