Chhattisgarhबिलासपुररायपुर

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर से जारी की राशि, महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मिला नया संबल

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

रायपुर, 04 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई है।

महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज और राज्य का विकास तब तक पूर्ण नहीं हो सकता, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से सम्मानित न किया जाए। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है।

हर माह मिल रही 1000 रुपये की सहायता

उल्लेखनीय है कि 1 मार्च 2024 से शुरू हुई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं।

योजना से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं की सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।

10024191877670548112908814998

अब तक 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ ही योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह राशि महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

नियद नेल्लानार अभियान से जुड़ीं 7,770 नई महिलाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित नियद नेल्लानार अभियान के माध्यम से सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों की 7,770 नई महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है।

इससे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी योजना

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना अब केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। योजना के माध्यम से महिलाएं परिवार और समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार उनके सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

10024191895982275078923370405

Related Articles

Back to top button