Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

जांजगीर में कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’: बढ़ती महंगाई और बेकाबू दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

10 लाख टन शक्कर आयात की नौबत पर उठाए सवाल; विधायक ब्यास कश्यप और जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा। 05 सितंबर 2026। शक्कर, खाद्य तेल, प्याज सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय शहीद स्मारक कचहरी चौक के पास एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ का आयोजन किया। विधायक ब्यास कश्यप और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सत्याग्रह में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित करने की मांग उठाई।

उद्योगपतियों की तिजोरी भरी, आम जनता बेहाल

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता से ‘अच्छे दिनों’ का वादा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अच्छे दिन सिर्फ सरकार के चुनिंदा उद्योगपति मित्रों के आए हैं। आम आदमी, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए महीने का घरेलू बजट संभालना और दो वक्त की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जब रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ते हैं तो इसका सीधा असर आम नागरिक की जेब और क्रय शक्ति पर पड़ता है।

इथेनॉल नीति और 10 लाख टन शक्कर आयात पर घेरा

कांग्रेस ने गन्ने के उपयोग और शक्कर आयात नीति पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। नेताओं ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने के नाम पर गन्ने का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे घरेलू बाजार में शक्कर की किल्लत और कीमतें बढ़ रही हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि सरकार को करीब 10 लाख टन शक्कर आयात करने की नौबत आ गई है। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि जुलाई 2014 में शक्कर का अखिल भारतीय औसत खुदरा भाव करीब ₹36 प्रति किलो था, जो अब सितंबर 2026 में बढ़कर ₹61.93 प्रति किलो तक पहुंच चुका है। जनता को “कम चीनी खाने” जैसी नसीहतें देने के बजाय सरकार जमाखोरी पर लगाम लगाए और ठोस मूल्य नियंत्रण नीति बनाए।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

सत्याग्रह को विधायक ब्यास कश्यप, जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा, विवेक सिसोदिया, भगवान दास गढ़वाल, शिशिर द्विवेदी, हरप्रसाद साहू, राइस किंग खूंटे, गौरव सिंह, घासीराम चौहान, श्रीमती अजय शशि जगत, सुश्री मनोरमा पाटेकर, महेश्वर टंडन, सुनील साधवानी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी और आभार प्रदर्शन नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास राठौर ने किया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img com 2026090517421008051256339235009186677

Related Articles

Back to top button