संयोग पाण्डेय ने बढ़ाया स्कूल और परिवार का मान, सीबीएसई परीक्षा में हासिल किए 87% अंक

डीएवी पब्लिक स्कूल अकलतरा में रहे टॉपर, पहले भी हाई स्कूल में ला चुके हैं 94 प्रतिशत अंक
जांजगीर-चांपा। अकलतरा निवासी संयोग पाण्डेय ने सीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। वे डीएवी पब्लिक स्कूल अकलतरा के छात्र हैं। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में संयोग पाण्डेय ने अपने स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
संयोग पाण्डेय इससे पहले हाई स्कूल परीक्षा में भी 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते वे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। वे श्रीमती माधुरी दिनेश्वर पाण्डेय के पुत्र हैं और मूलतः डोंगाकोहरौद निवासी हैं। सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिवारजनों ने संयोग पाण्डेय को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




