प्रदेश का आम बजट गांव, गरीब, युवा, महिला व किसानों को समर्पित बजट है – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल

यह बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है
जांजगीर चाम्पा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने छ.ग. के विधानसभा में आज प्रदेश के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी जी के द्वारा प्रस्तुत किये गये विष्णुदेव साय सरकार के आम बजट 3.0 थीम संकल्प का स्वागत करते हुये इसे प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की ओर उठाये गये कदम का बजट नियोपित किया है। श्री चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि इस बजट में छ.ग. के विकास का रोडमैप स्पष्ट झलक दिखाई देता है। उक्त बजट में समाज के सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सहित सभी लोगों के प्रगति व उत्थान के लिये इस बजट में विशेष प्रावधान रखा गया है। इसके साथ प्रदेश के बुनियादी समस्याओं के निदान हेतु सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, शिक्षा सहित युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान करने का झलक इस बजट में दिखाई देता है, इसके साथ जिला मुख्यालय जांजगीर में ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूल (ई-ट्रैक) व आटोमेटेड फिटनेस सेंटर (ए.टी.एस.) की स्थापना किये जाने का प्रावधान रखा गया है, इसके साथ ही खेल के प्रोत्साहन हेतु खेल अधोसंरचना विकास के लिये जांजगीर-चाम्पा के स्टेडियम को शामिल किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने इस बजट का प्रशंसा व स्वागत करते हुये इसे सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय बताया है। उन्हांेने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ को नई दिशा मिलेगी।
इस बजट का स्वागत करने वाले नागरिको में नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, चाम्पा नपाप. अध्यक्ष प्रदीप नामेदव, भाजपा जिला महामंत्री द्वय श्रीमती नंदनी राजवाड़े, नंद चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इंजी, रवि पाण्डेय, प्रदेश किसान मोर्चा सांसद प्रतिनिधि विवेका गोपाल, पूर्व जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, नवीन राठौर, नारायण देवांगन, भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नपाप. उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत कृषि सभापति राजकुमार साहू, पूर्व नपाप. उपाध्यक्ष एवं पार्षद मोतीलाल डहरिया, पूर्व नपाप. अध्यक्ष श्रीमती मालती देवी रात्रे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, नवागढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप, उपाध्यक्ष घासीराम कश्यप, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, गणेश श्रीवास, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धजाराम साहू, जांजगीर-नैला मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, पार्षद गुड्डू कहरा, अजीत गढ़वाल, सुनील कश्यप, रघु कश्यप, उमेश राठौर, अमित यादव, मनीषा गोपाल, पार्षद देवानंद गढ़वाल, डॉ.जागृति, संजीता माली, हरदेव टण्डन सरपंच, विद्यानंद बंजारे, सरपंच पूर्णिमा सुनील भवानी, अरूण राठौर, कृष्णकुमार सिंगसार्वा, शिवगोपाल कश्यप, खम्हन तिवारी, सनत पाण्डेय, राजशेखर सिंह, शिवगोपाल कश्यप, परमेश्वर राठौर, राजाराम सिंहानी, महादेव साहू, राजू कश्यप, सरपंच श्रीमती मालती दिनेश राठौर, सरपंच रमेश कश्यप, सरपंच सुरेश साहू, सरपंच सरोज साहू, नंदकिशोर राठौर, गजानंद ध्रुव, गजेन्द्र सिंह, संजय राठौर, उमेश राठौर, रितेश अग्रवाल, गौकरण पटेल, विद्याभूषण गोपाल युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक पाण्डेय, छबी कश्यप, हरि सोनवानी, प्रदीप राठौर, कमल राठौर, विकास श्रीवास, हितेश साहू, शिवानंद यादव, लव देवांगन, रोहित रात्रा, रमेश कश्यप, श्रीमती रामेश्वरी कौशिक, खुशाल कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकांे ने इस बजट का स्वागत एवं अभिनंदन किया है।




