क्राइमजाँजगीर -चाँपा

JSW प्लांट से 7.5 किलो तांबा चोरी के मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया तांबे का तार बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

मुलमुला थाना क्षेत्र स्थित JSW प्लांट, नरियरा में तांबे का तार चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया 7.5 किलो तांबे का तार बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, JSW नरियरा के साइड मैनेजर अनिल कुमार रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई कि 26 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखा 7.5 किलो तांबे का तार गायब मिला। जांच के दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड आशाराम नारंगे पर संदेह होने पर थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ तांबा

पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ में आरोपी आशाराम नारंगे ने कथित तौर पर चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने तांबे का तार ग्राम नरियरा के एक कुएं के पास छिपा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तांबा बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आशाराम नारंगे (29), निवासी ग्राम डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले की जांच एवं कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे तथा थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button