Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

नैला में आज से भागवत कथा का शुभारंभ, स्वामी राघवाचार्य जी सुनाएंगे कथा

12 से 19 सितंबर तक चलेगा आठ दिवसीय अनुष्ठान, श्रीराम मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

🔴 akb News | जांजगीर-चांपा। पितृमोक्ष अमावस्या के पावन प्रसंग पर नैला-जांजगीर का वातावरण भक्तिमय होने जा रहा है। नगर के अग्रसेन भवन के सामने भोपाल पुरिया परिवार द्वारा विशाल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस आठ दिवसीय अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध कथाव्यास डॉ. स्वामी राघवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।

श्रीराम मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

कथा के पहले दिन यानी 12 सितंबर को सुबह 9:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्रीराम मंदिर नैला से शुरू होकर गाजे-बाजे और भक्तिमय जयकारों के साथ अग्रसेन भवन के सामने स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। इसके बाद भागवत महात्म्य, नैमिषारण्य कथा और शुकदेव जी के आगमन प्रसंग के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।

सप्ताह भर सजेंगे विविध धार्मिक प्रसंग

आयोजन के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रसंग सुनाए जाएंगे — ध्रुव चरित्र और वराह अवतार से लेकर भक्त प्रहलाद, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी-कृष्ण विवाह और सुदामा चरित्र तक। समापन 19 सितंबर को हवन पूर्णाहुति, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।

आयोजक परिवार की अपील

इस आयोजन का संयोजन स्व. सेठमल एवं श्रीमती सरिता देवी के वंशजों द्वारा किया जा रहा है। भोपाल पुरिया परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और परिवारों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button