क्राइमजाँजगीर -चाँपा

बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी ‘टिंगा’ गिरफ्तार, नाबालिग साथी बाल सुधार गृह भेजा गया

जांजगीर चाम्पा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अमरताल में आपसी विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं संलिप्त नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।
नशे में धुत आरोपियों ने पेट में मारा चाकू
घटना 3 मार्च 2026 की रात की है, जब प्रार्थी फिरोज कुर्रे अपने घर के बाहर हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचा था। वहां रूपेश उर्फ टिंगा और उसका एक नाबालिग साथी आपस में झगड़ रहे थे। जब फिरोज ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो आरोपी “तू हमको समझाएगा” कहते हुए आक्रोशित हो गए। नशे में धुत आरोपियों ने फिरोज को जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया।
बिलासपुर में चल रहा इलाज
हमले में फिरोज कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की रिपोर्ट मिलते ही अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2026, धारा 109, 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी रूपेश उर्फ टिंगा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को कोरबा बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और अकलतरा पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button