क्राइमजाँजगीर -चाँपा

ओडिशा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो गांजा बरामद

अकलतरा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई, करीब दो लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्ति एक बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में बैग से मिला 4 किलो गांजा
पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की और बैग की तलाशी ली तो उसमें चार पैकेट में करीब 4 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बेलपहाड़ से लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।

दोनों आरोपी न्यायालय में पेश
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

ये हैं आरोपी
पुलिस ने इस मामले में तरूण सेन (24 वर्ष) निवासी ग्राम रावणभाठा, जिला गरियाबंद तथा प्रतीक मिश्रा (21 वर्ष) निवासी बिरगांव, थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे, राज पांडे के साथ रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार और रणवीर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button