जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

नगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संकल्प: हर बूथ बनेगा मजबूत किला, जनता की आवाज बनेंगे कार्यकर्ता

विधायक व्यास कश्यप की मौजूदगी में सेक्टर प्रभारियों और बूथ पदाधिकारियों का मंथन; स्थानीय जनसमस्याओं पर जमीनी संघर्ष की बनी रणनीति

🔴 जांजगीर-चांपा । नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर की महत्वपूर्ण मासिक बैठक जांजगीर जोन अंतर्गत आने वाले सेक्टर प्रभारियों, बूथ पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास राठौर के निर्देश पर और मंडल अध्यक्ष संतोष गढ़वाल (बोबई) के संयोजन में आयोजित इस बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, स्थानीय समस्याओं पर मुखर होकर संघर्ष करने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

स्थानीय जनसमस्याओं पर 365 दिन सड़क पर संघर्ष करेगी कांग्रेस

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की सक्रियता केवल पीसीसी द्वारा तय कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगी। बिजली, पानी, सड़क, नाली, सफाई, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को लेकर पार्टी जमीनी स्तर पर आवाज उठाएगी। शासकीय कार्यालयों में आम जनता की परेशानियों को चिन्हित कर संबंधित विभागों पर दबाव बनाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि कांग्रेस को साल के 365 दिन जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने वाला संगठन बनाना होगा।

‘हर बूथ—मजबूत बूथ, हर कार्यकर्ता—सक्रिय कार्यकर्ता’ का लक्ष्य

img com 2026091319395088425353239102869139470

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक बूथ की नियमित समीक्षा बैठकें होंगी और बूथ कमेटियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे निष्क्रिय कार्यकर्ताओं से संपर्क साधें, युवाओं व महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ें और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ स्तर पर स्थानीय समस्याओं का ड्राफ्ट तैयार करें। इसके साथ ही घर-घर जनसंवाद, वार्ड बैठक और सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार की विफलताओं को तथ्यों के साथ जनता के समक्ष रखा जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम का  संचालन रफीक सिद्दीकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिल राठौर ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवानदास गढ़वाल, जिला महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, श्रीमती गंगोत्री गढ़वाल उपस्थित रहीं। इनके अलावा रफीक खान, परमेश्वर निर्मले, अनिल चौरसिया, रवि सूर्यवंशी, पार्षद अक्षय टेकाम, विजय सूर्यवंशी, शेषनाथ टंडन, गुड्डा आसना, सुमन रात्रे, सावित्री भ्रातपहिरी, नीरा सूर्यवंशी, मधु सूर्यवंशी, ललिता सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, शंकर गढ़वाल, प्रिंस गढ़वाल, दीपक करियारे, विजेंद्र पाल, बबलू प्रधान, मोनू कहर, बजरंग गढ़वाल, इशांत मसीह, टिंकू चौरसिया, योगेंद्र प्रधान, जितेंद्र सूर्यवंशी, रजनी सूर्यवंशी, धनबाई, रुक्मणी, बिज्मा, मालती, रानू, केराबाई, शशि, नीलिमा चौरसिया एवं कीर्तन सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img com 2026091319395081517232092995375379237

Related Articles

Back to top button