जांजगीर: कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडेय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

केरा रोड स्थित आरके बूट हाउस में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर
कांग्रेस सेवा दल के जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडेय का जन्मोत्सव बुधवार को केरा रोड स्थित आरके बूट हाउस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देव कुमार पांडेय के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। आयोजन पूरे समय उत्साह और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।
पार्टी पदाधिकारी और शुभचिंतक रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल शहर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता (बबला), जिला सचिव रवि कश्यप, ब्लॉक सचिव कृष्णकुमार कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, राजेंद्र राठौर, जय राठौर, सीताराम राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने देव कुमार पांडेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




