जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

जांजगीर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र-शिक्षक का IIT खड़गपुर में चयन

SPIC MACAY अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे पांच छात्र और शिक्षिका, जिले में खुशी का माहौल

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर जिले के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के विद्यार्थियों और शिक्षिका का चयन प्रतिष्ठित आईआईटी खड़गपुर में आयोजित SPIC MACAY कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल, प्राचार्या सोनाली सिंह और उप प्राचार्या भिष्मिता साहू के निर्देशन में 24 मई 2026 को विद्यार्थियों को शिक्षकों की देखरेख में आईआईटी खड़गपुर के लिए रवाना किया गया।

31 मई तक चलेगा सम्मेलन

आईआईटी खड़गपुर में आयोजित स्पिक मैके का 11वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और संस्थान की 75वीं वर्षगांठ समारोह 25 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय के पांच छात्र और एक शिक्षिका इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्कूल प्रबंधन ने इसे पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मिलेगा अवसर

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि SPIC MACAY कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला और संस्कृति का संरक्षण तथा युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है। देशभर से चयनित प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बड़े मंच पर प्रतिनिधित्व मिलने से स्कूल परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button