जाँजगीर -चाँपा

महतारी वंदन योजना: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े श्रीमती लेन बाई के कदम

महतारी वंदन और पीएम आवास योजना से बदली लेन बाई की जिंदगी

जांजगीर-चांपा: जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम धाराशिव की रहने वाली श्रीमती लेन बाई बरेठ के लिए शासन की योजनाएं बड़ा सहारा बनी हैं। कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाली लेन बाई अब महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

आर्थिक मजबूती दे रही महतारी वंदन योजना
लेन बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 रुपये मिल रहे हैं। इस राशि का उपयोग वह घर के राशन और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। इससे उनके पांच सदस्यीय परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

कच्चे मकान की जगह मिला पक्का घर
पहले लेन बाई का परिवार कच्चे छप्पर वाले मकान में रहता था, जहाँ बारिश में पानी टपकने और खाना बनाने में काफी दिक्कत होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रह रहा है।

आत्मविश्वास के साथ जी रहीं जीवन
लेन बाई का कहना है कि इन योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा और आत्मविश्वास दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इन जनकल्याणकारी योजनाओं की मदद से वे अब अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर पा रही हैं।

Related Articles

Back to top button