Chhattisgarh

राजेश्री महन्त जी महाराज का जिला जांजगीर चांपा प्रवास

जांजगीर चाम्पा। पामगढ़ एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ का जांजगीर चांपा जिले के प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे श्री शिवरीनारायण मठ पहुंचेंगे वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे उनका आगमन नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम बरगांव होगा यहां जोधीश चंद्रा जी के यहां पारिवारिक भेंट मुलाकात के पश्चात 5:00 बजे ग्राम पचेड़ा पहुंचेंगे तथा 6:30 बजे उनका आगमन ग्राम मिस्दा होंगा, इन दोनों स्थानों पर वे क्रमशः सार्वजनिक तथा शुक्ला परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8:00 बजे उनका आगमन श्री शिवरीनारायण मठ होगा यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button