सक्तीहादसा

वेदांता प्लांट हादसे में 20 की मौत, कंपनी निदेशक अनिल अग्रवाल सहित अधिकारियों पर एफआईआर

बॉयलर विस्फोट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष जांच टीम गठित

सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 घायल श्रमिकों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

निदेशक सहित अधिकारियों पर मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कंपनी निदेशक , प्रबंधक देवेन्द्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ थाना डभरा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिलने पर धारा 106(1), 289 और 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

जांच के लिए विशेष टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। टीम में एसडीओपी सुमित गुप्ता, फोरेंसिक अधिकारी सृष्टि सिंह और थाना प्रभारी राजेश पटेल शामिल हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

हादसे की मुख्य बातें

  • 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:33 बजे हुआ विस्फोट
  • प्लांट के बॉयलर-01 में हुआ हादसा
  • 20 श्रमिकों की मौत, 15 घायल
  • घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी
  • प्रारंभिक जांच में ईंधन संचय और दबाव बढ़ने की पुष्टि

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button