
ग्राम पंचायत कोटेतरा में मनरेगा के तहत नावा तालाब का गहरीकरण और सफाई कार्य पूरा हुआ। इससे जल संग्रहण क्षमता बढ़ने के साथ ग्रामीणों को रोजगार भी मिला।
🔴 Aaj Ki Baat News | जैजैपुर
जिला सक्ती के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में मनरेगा के तहत नावा तालाब के गहरीकरण और साफ-सफाई का कार्य पूरा कर जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस कार्य से तालाब की जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी, वहीं ग्रामीणों को रोजगार भी मिला है।
सफाई और गहरीकरण से बढ़ी जल संग्रहण क्षमता
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में सरपंच सुनीता रमेश साहू की पहल पर नावा तालाब परिसर की व्यापक साफ-सफाई कर झाड़ियां और कचरा हटाया गया। इसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत तालाब के गहरीकरण का कार्य कराया गया।
ग्रामीणों को मिला रोजगार, किसानों को होगा लाभ
मनरेगा के तहत हुए इस कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिला, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिली। तालाब की जलधारण क्षमता बढ़ने से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा, भू-जल स्तर में सुधार आएगा और आसपास के किसानों को सिंचाई में भी लाभ मिलेगा।
जल संरक्षण की बनी मिसाल
ग्रामीणों ने इस पहल को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्य भविष्य में जल संकट से निपटने और ग्रामीण विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




