
राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज 11 और 12 जुलाई को रायपुर, जांजगीर एवं शिवरीनारायण में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का 11 एवं 12 जुलाई का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार वे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे।
11 जुलाई का कार्यक्रम
11 जुलाई को दोपहर 3:45 बजे श्री दूधाधारी मठ, रायपुर से रवाना होकर शाम 4:00 बजे बालवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे जांजगीर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 10:00 बजे शारदा मंगलम, जांजगीर में आयोजित ठाकुर परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 11:30 बजे उनका आगमन श्री शिवरीनारायण मठ होगा, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
12 जुलाई का कार्यक्रम
12 जुलाई को श्री शिवरीनारायण मठ में आयोजित रविवारीय रामकथा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8:30 बजे रामलाल यादव के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री शिवरीनारायण मठ में रात्रि विश्राम करेंगे।
13 जुलाई को रायपुर के लिए प्रस्थान
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को सुबह 10:00 बजे राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज श्री दूधाधारी मठ, रायपुर के लिए रवाना होंगे।




