जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

पकरिया में 25 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की रसधार: श्रीमद्भागवत कथा व वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन

डॉ. पं. पवन कुमार चतुर्वेदी कराएंगे कथा रसपान; 3 नवंबर को ब्राह्मण भोज के साथ होगा समापन

🔴 आज की बात News | पकरिया (खरौद)। ग्राम पकरिया में स्व. सुदर्शन प्रसाद थवाईत, स्व. देव (ननकी) थवाईत तथा स्व. राजेश कुमार थवाईत की पावन स्मृति में भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आयोजक परिवार और ग्रामीणों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

डॉ. पवन कुमार चतुर्वेदी के श्रीमुख से बहेगी ज्ञान गंगा

धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ 25 अक्टूबर 2026, रविवार को कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ होगा। कथा व्यास के रूप में खोखरा वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. पंडित पवन कुमार चतुर्वेदी अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक आयोजक परिवार के निवास स्थान पर संपन्न होगा।

मनमोहक धार्मिक प्रसंगों से जीवंत होगी भागवत महिमा

सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में कथावाचक द्वारा श्री शुकदेव जन्म, परीक्षित संवाद, श्री कपिल अवतार, शिव-सती चरित्र, ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद भक्ति प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। इसके साथ ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे दिव्य प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।

3 नवंबर को वार्षिक श्राद्ध और ब्राह्मण भोज के साथ विश्राम

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति 3 नवंबर 2026, मंगलवार को होगी। इस दिन वार्षिक श्राद्ध तर्पण, हवन सहस्त्रधारा, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। थवाईत परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से कथा स्थल पर सपरिवार उपस्थित होकर अमृतमयी कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button