
अड़भार चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्र से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
🔴 Aaj Ki Baat News | सक्ती
सक्ती जिले के अड़भार चौकी क्षेत्र से नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद अड़भार स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के तीन लोगों ने नाबालिग छात्रों को जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की। आरोप है कि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उनकी गाड़ी की चाबी और नकदी भी छीन ली गई।
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
घटना के कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अड़भार चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Note : घटना से जुड़े वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि Aaj Ki Baat News नहीं करता। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



