
अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर से चोरी हुए 5 क्विंटल मध्याह्न भोजन के चावल बरामद किए। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के लिए रखे गए 5 क्विंटल चावल की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए पूरे चावल को बरामद कर लिया है। मामले में चार विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मदर मेरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समूह द्वारा विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जाता है। योजना के लिए रखे गए 5 क्विंटल चावल को स्कूल के एक कमरे में सुरक्षित रखा गया था। 9 और 10 जुलाई 2026 की रात अज्ञात लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर चावल चोरी कर लिया।
अकलतरा पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का चावल एक दुकान में बेचा गया है।
इसके आधार पर पुलिस ने अनिल साहू (36 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं चार विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
5 क्विंटल चावल बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा 5 क्विंटल चावल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, PSI दिव्या कुर्रे, PSI आशीष गंधर्व, आरक्षक शेष नारायण साहू एवं महेंद्र राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



