Chhattisgarhरायपुर

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आंगनबाड़ी समय में बदलाव, बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक

रायपुर, 24 अप्रैल 2026। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

30 जून तक बदला समय
निर्देशानुसार, 30 जून 2026 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक ही रहेगी, ताकि उन्हें अत्यधिक तापमान से बचाया जा सके।

सेवाएं रहेंगी जारी
निर्धारित समय में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख और शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होंगी। साथ ही पूरक पोषण आहार का वितरण भी जारी रहेगा, जिससे बच्चों के पोषण और शिक्षा पर प्रभाव न पड़े।

गृहभेंट से जागरूकता
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृहभेंट के माध्यम से माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दें और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएं।

सुरक्षा पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को गर्मी और लू से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

निगरानी के निर्देश
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 से आंगनबाड़ी केंद्र पुनः अपने सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे।

Related Articles

Back to top button