Chhattisgarhजनसेवाजाँजगीर -चाँपा

खरौद में 5 मई को ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू को दी जाएगी काव्यांजलि

प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवि होंगे शामिल, तीसरे वर्ष में प्रवेश; सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आकर्षण

जांजगीर चाम्पा। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 5 मई को खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने रात्रि 9 बजे से ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि शामिल होकर काव्य पाठ करेंगे।

प्रदेश भर के कवियों की होगी सहभागिता

कवि सम्मेलन में राजनांदगांव के हास्य कवि पद्मलोचन शर्मा ‘मुंहफट’, बेमेतरा के रामानंद त्रिपाठी, कोरबा की श्रृंगार कवयित्री श्रीमती संतोषी ‘श्रद्धा’, साजा के ओज कवि ईश्वर साहू ‘आरुग’, बालोद के कैलाश कुंवारा और जांजगीर (खोखरा) के कवि-गीतकार अनुभव तिवारी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संचालन बिलाईगढ़ के कवि शशिभूषण सनेही करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी शुरुआत

कवि सम्मेलन से पूर्व शाम 7 बजे से भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे।

जनसहभागिता से हो रहा आयोजन

आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर काव्य रसपान करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button