पश्चिम बंगाल में जंगलराज समाप्त हुआ, जनता ने भाजपा के कमल पर भरोसा जताया – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया
जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पिछले अनेक वर्षों से चल रहे बंगाल के जंगलराज, कुशासन एवं ममता बनर्जी के अहंकार की हार है।
श्री चंदेल ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। इस जनादेश ने यह साबित किया है कि इन तीनों राज्यों की जनता विकास के साथ जाना चाहती है।
श्री चंदेल ने पश्चिम बंगाल सहित तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन तीनों के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है।
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय पर जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवांगन, उपाध्यक्ष मोहन यादव, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि विवेका गोपाल, अरुण झाझड़िया, नवीन राठौर, नारायण देवांगन, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धजाराम साहू, चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अमित यादव, सुशील सिंह, प्रेमशंकर थवाईत, राजू कश्यप, सतीश शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, रितेश मोनू अग्रवाल, दिनेश राठौर, अजय राठौर, संजय राठौर, खम्हन तिवारी, शिवगोपाल कश्यप, झामलाल कश्यप, उमाशंकर कौशिक, पूरनलाल सूर्यवंशी सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




