हादसा

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर मौत

डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरडीह गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरडीह गांव के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

जानकारी के अनुसार कार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक देवरी की तरफ से डौंडीलोहारा आ रहे थे। इसी दौरान खैरडीह गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव (20 वर्ष) पिता मिनेन्द्र यादव निवासी सीर्राभाठा, राहुल सेवता (20 वर्ष) पिता सावंत सेवता निवासी सीर्राभाठा तथा नरेंद्र भुआर्य (21 वर्ष) पिता पुरुषोत्तम भुआर्य निवासी ग्राम मुड़खुसरा के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के for लिए भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button