जाँजगीर -चाँपा

सुशासन तिहार बना खुशियों की सौगात, धीरेंद्र कुमार कुर्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला नया आशियाना, वर्षों की परेशानी के बाद परिवार को मिली राहत

जांजगीर-चांपा, 11 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 ग्राम सोनसरी निवासी  धीरेंद्र कुमार कुर्रे और उनके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन यापन करने वाले धीरेंद्र कुमार का पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें नया आशियाना मिला है, जिससे परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।

जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम सोनसरी निवासी  धीरेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, जबकि गर्मी के मौसम में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार लंबे समय से एक सुरक्षित और मजबूत घर की उम्मीद लगाए हुए था।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद अब परिवार को बड़ी राहत मिली है। नया घर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और सभी सदस्य सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घर ने उनके परिवार को सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास दिया है।

धीरेंद्र कुमार कुर्रे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button