जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

हीरागढ़ में भक्ति का समागम: 24 अप्रैल से शुरू होगा श्रीलक्ष्मी-नारायण महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम हीरागढ़ (टुरी) में आगामी 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक भव्य पंचकुण्डात्मक श्रीलक्ष्मी-नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
अयोध्या और वृंदावन के संतों का मिलेगा सानिध्य
यह विशाल आयोजन परमपूज्य गुरुदेव श्रीमद् ज.रा. स्वामी राघवाचार्य जी महाराज (अयोध्या) के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है। महोत्सव में भक्तों को विश्व प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी श्री पुण्डरीकाकाशाचार्य वेदांती जी महाराज (वृंदावनधाम) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
महायज्ञ और वैदिक अनुष्ठान
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पंचकुण्डात्मक महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। दोपहर बाद भागवत कथा का आयोजन होगा। इस पूरे आयोजन का मार्गदर्शन डॉ. अनंताचार्य जी महाराज (काशी/अयोध्या) द्वारा किया जा रहा है।
समाज में धर्म और संस्कृति का प्रसार
आयोजन समिति ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button