क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अकलतरा: जेएसडब्ल्यू प्लांट से 2 लाख के कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, इलेक्ट्रिशियन सहित एक गिरफ्तार

जेएसडब्ल्यू प्लांट की सुरक्षा टीम की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के 38 कॉपर प्लेट बरामद किए गए हैं।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है। उसके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के 38 छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जेएसडब्ल्यू प्लांट के सुरक्षा अधिकारी अखिलेश राय की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा टीम ने प्लांट परिसर में कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में सामान ले जाते देखा। टीम के पहुंचते ही तीन-चार लोग भागने लगे, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया।

38 कॉपर प्लेट बरामद

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जलेश्वर प्रसाद केवट (30), निवासी बनाहिल, थाना अकलतरा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वह जेएसडब्ल्यू प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है। उसके पास मौजूद चार बैगों की तलाशी लेने पर 38 छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

तीन अन्य की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button