Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपासुशासन तिहार

जांजगीर: पामगढ़ के कोसला गांव पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का अचानक उतरा हेलीकॉप्टर; ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
जांजगीर चाम्पा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला में अचानक पहुंच गए। ‘सुशासन तिहार’ के तहत मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण पूरी तरह से औचक था, जिसकी भनक स्थानीय प्रशासन को भी नहीं थी। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कोसला गांव के मैदान में उतरा, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अधिकारी मौके की ओर दौड़े।


ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह
मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग हेलीपैड की तरफ उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का बेहद आत्मीय और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अचानक अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। मुख्यमंत्री ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्रामीणों से सीधी बात की और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी फीडबैक लिया।

Related Articles

Back to top button