जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

जोन एवं रीजन चेयरपर्सन की दो दिवसीय स्कूलिंग सम्पन्न

रायपुर में आयोजित ‘पथप्रदर्शक’ कार्यक्रम में लायंस क्लब चांपा के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

जांजगीर-चांपा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के वर्ष 2026-27 के लिए नियुक्त जोन एवं रीजन चेयरपर्सन के दो दिवसीय स्कूलिंग कार्यक्रम “पथप्रदर्शक” का आयोजन रायपुर स्थित होटल किंग्सवे के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लायंस क्लब चांपा से क्लब अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता तथा रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी के मार्गदर्शन में किया गया।

स्कूलिंग कार्यक्रम में विभिन्न डिस्ट्रिक्ट से पहुंचे पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों एवं फेकल्टीज ने नेतृत्व, सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण सत्र उपस्थित प्रतिभागियों के लिए काफी उपयोगी और प्रेरणादायी रहा।

मानव सेवा के लिए समर्पित है लायंस क्लब

अपने अनुभव साझा करते हुए लायन संतोष कुमार सोनी एवं लायन राजेश अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब “वी सर्व” की भावना के साथ मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नए नेतृत्व के माध्यम से लायनवाद को नई दिशा और गति मिलेगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को अधिक लाभ पहुंच सकेगा।

Related Articles

Back to top button