प्रधानमंत्री मोदी के नाम नए कीर्तिमान पर जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवी दाई मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा देवी दाई मंदिर बस्ती में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
भाजपा नेताओं ने बताया कि 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि बीते वर्षों में देश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, आवास, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं तथा भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना क




